ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar News: पटना के शेल्टर होम में तीन लड़कियों की मौत से हड़कंप,...

Bihar News: पटना के शेल्टर होम में तीन लड़कियों की मौत से हड़कंप, खिचड़ी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत; DM ने दिए जांच के आदेश

13-Nov-2024 08:46 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित आसरा गृह शेल्टर होम में कथित फूड प्वाइजनिंग से अबतक तीन लड़कियों की मौत हो गई है जबकि 10 का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। शेल्टर होम के तीन लड़कियों की मौत के बाद प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है और डीएम ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।


शेल्टर होम के कर्मचारियों की मानें तो बीते 7 नवंबर को करीब 30 लोगों ने खाना खाया था। खिचड़ी खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सभी को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 7 नवंबर को ही एक की मौत हो गई थी जबकि दूसरे की इलाज के दौरान 10 नवंबर को मौत हो गई जबकि 12 वर्षीय तीसरी लड़की की मौत बुधवार की शाम पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में हो गई।


पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिया जाएगा। डीएम ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बताया जा रहा है कि खिचड़ी शेल्टर होम में नहीं बनाई गई थी बल्कि एजेंसी द्वारा परोसा गया था। एक के बाद एक तीन लड़कियों की मौत पर सवाल उठने लगे हैं।