ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / Bihar News: पटना के दानापुर स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर मां...

Bihar News: पटना के दानापुर स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन से कटकर मां की मौत, ढाई साल का मासूम घायल

01-Dec-2024 01:47 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। रविवार की सुबह लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका ढाई साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। 


बताया जा रहा है कि मृतक महिला दानापुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी थी। डाउन लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया और इतने में ट्रेन खुल गई। जिसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ ट्रेन के नीचे जा गिरी। इस हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की लेकिन तबतक पूरी ट्रेन मां-बेटे के ऊपर से गुजर गई।


इस हादस में मां की मौत हो गई जबकि बेटा बुरी तरह से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त और बच्चे के परिजनों को तलाश करने की कोशिश कर रही है।