ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण

BIHAR NEWS : नाव हादसे में लापता किशोरी का शव बरामद, 48 घंटे पहले पलटी थी नाव

BIHAR NEWS : नाव हादसे में लापता किशोरी का शव बरामद,  48 घंटे पहले पलटी थी नाव

26-Oct-2024 12:48 PM

By First Bihar

MUZZARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनीसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। यहां औराई इलाके में 2 दिन पहले बागमती नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर हादसे की शिकार हो गई थी। इस हादसे में कुल 10 लोग डूबे थे। हादसे के बाद ही स्थानिय लोगों की मदद और एसडीआरएफ की मदद से उनमें से 8 लोगों को उसी दिन निकाल लिया गया था।


एक युवक का शव बीते दिन यानी शुक्रवार को मिला, जबकि एक लापता किशोरी का शव आज यानी शनिवार सुबह बरामद हुआ है। हादसे के करीब 48 घंटे बाद लापता किशोरी का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह किशोरी का शव कटरा के धनौर के पास मिला है। मृतका की पहचान फतेहपुर बुरेना की रहनेवाली 13 वर्षीय मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिला में औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया पंचायत के फतेहपुर बेरौना गांव के समीप गुरुवार की सुबह नौ बजे बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा में नाव डूब गयी। इस नाव हादसे में दो लोग लापता थे। नाव पर दस लोग सवार थे जिसमें आठ लोगों को बचा लिया गया। सभी लोग घास लाने के लिए भरथुआचौर में जा रहे थे। अचानक बागमती नदी की दक्षिणी उपधारा के उत्तरी तट के समीप नाव डूब गयी। हादसे में मुस्कान कुमारी (12) पिता रामछबीला राय व संजीव कुमार (32) थे।