छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
24-Dec-2024 02:51 PM
By First Bihar
SHEOHAR: आज हरेक क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से आगे निकल चुकी है। इसके बावजूद यह बात आज भी कुछ लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। वो लड़का और लड़की में भेद करते हैं। लड़के के जन्म पर खुशियां मनाते हैं और मिठाईयां-पैसे बांटते हैं जबकि कुछ लोग लड़की के जन्म पर मातम मनाते है या फिर उसकी जान तक ले लेते हैं।
मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना बिहार के शिवहर जिले से सामने आई है जहां एक कलयुगी मां ने जन्म देने के बाद बेटी को सदर अस्पताल के शौचालय में फेंक दिया और मौके से फरार हो गयी।
एक बच्चे को पाने के लिए माता-पिता ना जाने कितने देवी देवताओं से मन्नतें और दुआएं मागंते हैं जब उनकी मनोकामना भगवान पूरा करते हैं तब ईश्वर के वरदान की लोग कद्र नहीं करते। ताजा मामला शिवहर सदर अस्पताल का है जहां एक मां अपनी पीड़ा को सहन कर एक नन्ही बच्ची को जन्म देती है। जब उसे पता चलता है कि उसने बेटे को नहीं बल्कि बेटी को जन्म दिया है।
तभी वो बच्ची को बेड से गोद में उठाती है और उसे लेकर शिवहर सदर अस्पताल के शौचालय में फेंक कर भाग जाती है। कुछ देर बाद बाद जब बच्ची के रोने की आवाज आती है तब स्वास्थ्य कर्मी की नजर बच्ची पड़ पड़ती है। वो शौचालय में फेंकी गई बच्ची को गोद में उठाकर तुरंत एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराते हैं। सफाई कर्मी ने मानवता का परिचय दिया है। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है। वही अस्पताल में एडमिट किये गये मरीज की रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है और बच्ची की मां का पता लगाया जा रहा है। अपने कलेजे के टुकड़े को शौचालय में भला कोई इस कदर फेंकता है कलयुगी मां की इस करतूत की चर्चा अस्पताल में खूब हो रही है।
शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट