मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Dec-2024 06:21 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के केवलपट्टी गांव में दिनदहाड़े शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग की त्वरित कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है और एक मुंशी व एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।
135 कार्टून शराब पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राहुल कुमार पासवान (शराब कारोबारी इंदल साह का मुंशी) और लीला देवी (सहयोगी महिला) जबकि मुख्य आरोपी इंदल साह मौके से फरार हो गया। पिकअप (BR 32 G, B 9026) पर धान की बोरियों के बीच शराब छुपाकर ले जाई जा रही थी।
उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि केवलपट्टी गांव में दिनदहाड़े एक पिकअप पर धान की बोरियों के बीच शराब के कार्टून लोड किए जा रहे हैं। उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर आधे घंटे के भीतर एक स्पेशल टीम गठित की गई और उसे केवलपट्टी गांव के एक चिन्हित धान के गोदाम के पास भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा कि एक पिकअप पर धान की बोरियाँ लादी जा रही थीं। तलाशी लेने पर बोरियों के बीच शराब के कार्टून पाए गए।
उत्पाद टीम ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और राहुल कुमार पासवान व लीला देवी को हिरासत में ले लिया। उनकी निशानदेही पर गोदाम से 100 गज की दूरी पर स्थित लीला देवी के घर से 35 कार्टून और शराब बरामद की गई। इस तरह कुल 135 कार्टून शराब बरामद हुई। उत्पाद विभाग के अधिकारी दोनों आरोपियों और जब्त पिकअप को मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय ले गए। पूछताछ के बाद पिकअप पर लदी धान की बोरियों को हटाकर शराब को उतारा गया।
उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने बताया कि शराब का मुख्य कारोबारी इंदल साह है, जिसे भी इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शराब खुदरा कारोबारियों तक पहुँचाने की तैयारी थी। जिला उत्पाद कार्यालय में बैठे उत्पाद अधीक्षक इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे थे। दिनदहाड़े शराब के साथ मुंशी और सहयोगी महिला की गिरफ्तारी से क्षेत्र के शराब माफियाओं में खलबली मच गई है। इस कार्रवाई से मधुबनी में शराब तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयासों को बल मिला है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट