ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: जहां शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने पहुंचे थे मंत्री...

Bihar News: जहां शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने पहुंचे थे मंत्री रत्नेश सदा, उसी इलाके में मिली 30 लाख की शराब

12-Dec-2024 06:41 PM

By RAKESH KUMAR

ARAH NEWS: बिहार सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है बावजूद इसके माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब एक तरफ बिहार के मद्य निषेध मंत्री लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए शराब के नुकसान बताने पहुंचे थे, उसी इलाके में 30 लाख की शराब पकड़ी गई।


दरअसल, बिहार सरकार के मध्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा भोजपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एससी एसटी क्षेत्रों में जाकर लोगों को शराब के नुकसान के प्रति जागरुक कर रहे थे और शराब पीने से मना कर रहे हैं। तो दूसरी ओर जिस क्षेत्र में मध्य निषेध के मंत्री कार्यक्रम कर रहे थे उसी क्षेत्र में भोजपुर मद्य निषेध और कोईलवर थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी में एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है।


उत्पाद विभाग और कोइलवर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ट्रक विदेशी शराब बिहार पहुंचने वाली है। पुलिस को जैसे ही शराब की सूचना मिली पुलिस फौरन हरकत में आ गई। उसके बाद उत्पाद विभाग की टीम और कोइलवर पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त कर लिया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 


इस घटना को लेक बिहार सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। जहां एक तरफ मध्य निषेध के मंत्री रत्नेश सदा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ शराब की बड़ी खेप मिलने को लेकर लोगों को बीच तरह तरह की चर्चा है।