CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट
16-Nov-2024 07:48 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: बिहार सरकार ने आम लोगों को किसी भी तरह के सरकारी प्रमाण पत्र बनाने के लिए आरटीपीएस (लोक सेवाओं का अधिकार) कानून बना रखा है. इसके तहत आय, जाति, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र जैसे कई सरकारी कागज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था की गयी है. लेकिन ऑन लाइन आवेदन की इस प्रक्रिया में ऐसे वाकये भी सामने आ रहे हैं जिससे सरकारी कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह जा रहे हैं. मुजफ्फरपुर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सरकारी महकमे में जोर-शोर से हो रही है.
ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड का है, जिससे सभी हैरान-परेशान हैं. दरअसल प्रखंड कार्यालय में आय प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक विचित्र ऑनलाइन आवेदन किया गया है. मुशहरी के आरटीपीएस (अंचल) कार्यालय में अजीबोगरीब वाकया सामने आया जब आरटीपीएस कर्मियों के समक्ष कौआ सिंह नाम से ऑनलाइन आवेदन पर आया. कौआ सिंह ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया है.
तोता-मैना के बेटे कौआ को सर्टिफिकेट चाहिये
कौआ सिंह ने जो ऑनलाइन आवेदन भरा है, उसमें पिता का नाम तोता सिंह और माता का नाम मैनी सिंह लिखा है. उसने खुद का जेंडर पुरुष बताया है. ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक को अपनी तस्वीर भी लगानी होती है. कौआ सिंह ने अपने आवेदन में एक कौआ की तस्वीर भी डाली है. उसने अपना पता में मुजफ्फरपुर शहर का पुरानी बाजार, प्रधान डाक घर और थाना मुशहरी लिखा है. इस अजीबोगरीब आवेदन के बाद आरटीपीएस कार्यालय के कर्मचारी-अधिकारी हैरान रह गये.