Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
15-Nov-2024 10:02 PM
By RANJAN
KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी है। वही 8 गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना दुर्गावती में मरहियां के पास नेशनल हाईवे 2 पर हुई है। जहां सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गयी। स्कॉर्पियों पर 10 लोग सवार थे जिसमें दो की मौत हो गई जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर करारी गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव शादी समारोह में जा रहे थे।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस व स्थानीय समाजसेवी आनंद सिंह के द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार करने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि इसे देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। मृतक की पहचान करारी गांव निवासी नसीम खान के पुत्र जसीम खान उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई हैं।
वहीं घायलों की पहचान (1) आतिफ खान उम्र 25 वर्ष पिता निजामुद्दीन (2) रब्बार खान उम्र 24 वर्ष पिता हकीमुद्दीन खान (3) सैफ खान उम्र 27 वर्ष पिता नसीम खान (4) अजीम खान उम्र 25 वर्ष पिता शमीम खान (5) सादाब खान उम्र 20 वर्ष पिता नसीम खान (6) अमीर खान उम्र 25 वर्ष पिता जियाउद्दीन खान (7) शायाब खान उम्र 20 वर्ष (8) सोनू खान उम्र 32 वर्ष पिता हाशिमुदिन खान के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।