Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
28-Oct-2024 11:27 AM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: भागलपुर के निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने भारी बवाल किया। गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची रही। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने के कारण महिला की मौत हुई है।
दरअसल, पूरा मामला मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर हरिजन टोला स्थित डॉ सहदेव प्रसाद नामक निजी क्लीनिक का है, जहां सोमवार की सुबह करीब 8 बजे बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड कर खूब हंगामा मचाया। डॉक्टर पर ग़लत सुई देने का आरोप परिजन लगा रहे हैं।
हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मधुसुदनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला की पहचान, मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के सरोख निवासी मिथुन कुमार सिंह की 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रुप में की गई है।
मृतक महिला के पति ने बताया कि पत्नी बुखार से पीड़ित थी सुबह 8:00 बजे करीब नूरपुर हरिजन टोला स्थित सहदेव प्रसाद क्लीनिक में लाया गया, जहां डॉक्टर आशीष कुमार ने गलत सुई लगा दी और आधे घंटे के दौरान महिला की मौत हो गई। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं अब उनका भरण पोषण कैसे होगा।
वहीं आरोपी डॉक्टर आशीष ने बताया कि मरीज सुबह क्लीनिक पर बुखार से पीड़ित महिला आई थी। महिला पहले से ही कुछ दवा खाकर आई थी। बुखार से ज्यादा पीड़ित रहने के कारण इंजेक्शन दिया था लेकिन दवा रिएक्शन कर जाने के कारण कुछ देर में उसकी की मौत हो गई।