ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / BIHAR NEWS : पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, दो...

BIHAR NEWS : पति ने गला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या, दो साल पहले ही हुई थी लव मैरेज

27-Dec-2024 12:06 PM

By First Bihar

KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पति ने अपनी की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इसके बाद पुलिस का कहना है कि हमने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और आगे का एक्शन लिया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के राधा खांड़ गांव के सिवान में पति ने अपनी पत्नी को बुला कर गला दबाकर हत्या कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद  भभुआ डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर  आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और इसकी निशानदेही पर पत्नी के शव को राधा खांड़ गांव के सिवान से बरामद कर लिया गया।


बताया जा रहा है कि दोनों से एक नौ माह का बेटा भी है और इन लोगों ने  2 वर्ष पूर्व ही प्रेम प्रसंग में शादी किया था। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया।इस घटना को लेकर आसपास का तनाव का माहौल कायम हो गया। मृत महिला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव के अभिनंदन दुबे की 22 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी बताई जा रही है।


वहीं, इस मामले को लेकर पूनम कुमारी के पिता राम इकबाल बिंद ने बताया मेरी बेटी की शादी 2 वर्ष पूर्व भगवानपुर थाना क्षेत्र के ओरगांव के रहने वाले मनोज दुबे के पुत्र अभिनंदन दुबे से हुई थी। दोनों से 9 माह बच्चा भी है। लेकिन ससुराल वालों द्वारा गला दबाकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दिया गया है। जब हमको घटना की जानकारी हुई तो हम सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हुए हैं। यहां पर मेरे बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।


इधर, भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचा गया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। कागजी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। गला दबाकर हत्या होने की बात प्रथम दृष्टया प्रतीत होती है। आगे पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।