ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: महिला अधिकारी ने किया बड़ा खेल...DM ने धर लिया, अब मिला...

Bihar News: महिला अधिकारी ने किया बड़ा खेल...DM ने धर लिया, अब मिला यह दंड

12-Dec-2024 12:39 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार सरकार के बड़े अधिकारियों के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने वाली एक महिला अधिकारी को दंड दिया गया है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर महिला अंचल अधिकारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दंड देने का निर्णय लिया है. नवादा जिले के नारदीगंज के तत्कालीन महिला अंचल अधिकारी अमिता सिंह के खिलाफ लगे सभी आरोप जांच में प्रमाणित पाए गए हैं.  

महिला सीओ पर गंभीर आरोप..डीएम ने भेजी थी रिपोर्ट 

नवादा के जिलाधिकारी ने 19 अप्रैल 2022 को तत्कालीन सीओ के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को उपलब्ध कराया था. तत्कालीन महिला अंचल अधिकारी अमिता सिन्हा पर गंगा उद्भव योजना के कार्य में लापरवाही बरतने, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा तैयार किए गए निष्पादन प्रतिवेदन जैसे परिमार्जन, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र व अन्य कार्यों में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं था. गंगाजल उद्भव योजना से संबंधित महत्वाकांक्षी योजना में अभिरुचि नहीं लेने का भी आरोप था. 

बांका में पदस्थापित हैं महिला अधिकारी

जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी अमिता सिन्हा से स्पष्टीकरण की मांग की गई. सीओ के जवाब से असंतोष जताते हुए विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलने का निर्णय लिया. नवादा के अपर समाहर्ता को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया. संचालन पदाधिकारी ने सभी आरोपो को पूर्णतः प्रमाणित बताया. इसके बाद इन्हें संचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है. अमिता सिन्हा वर्तमान में बांका बंदोबस्त कार्यालय में राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के पद परपदस्थापित हैं.