ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / Bihar News: धनतेरस पर शहर-शहर बाजार गुलजार, लोग जमकर कर रहे खरीदारी

Bihar News: धनतेरस पर शहर-शहर बाजार गुलजार, लोग जमकर कर रहे खरीदारी

29-Oct-2024 08:55 PM

By First Bihar

PATNA: धनतेरस के मौके पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे है। पटना सहित तमाम जिलों में दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। आभूषण की दुकान, इलेक्ट्रोनिक्स शॉप, टू और फोर व्हीलर शो रूम, बर्तन की दुकान, मिठाई की दुकान सहित कई शॉप और फुथपाथ पर लगाये गये स्टॉलों पर दोपहर से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। 


शाम होने के बाद भीड़ और बढ़ गयी। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। गाड़ियों की लंबी कतारें सड़कों पर नजर आ रही है। इतनी भीड़ होने के बावजूद लोग धनतेरस पर खरीदारी करने से नहीं चुक रहे हैं। लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। मुंगेर में भी धनतेरस को लेकर बाजारों में काफी रौनक काफी बढ़ गयी है। सर्राफा बाजार से लेकर, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और बाइक-कार के बाजारों में काफी चहल पहल देखी जा रही है। 


धनतेरस के मौके पर लोग बाजारों से कुछ न कुछ खरीद कर अपने घर ले जा रहे है। वहीं सर्राफा बाजार की बात करें तो इस बार काफी अच्छा बाजार देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी के सिक्के सहित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के अलावा अन्य कई प्रकार के जेवरात खरीदते लोग दिखाई दे रहे हैं। सर्राफा कारोबारी गोल्डी सोनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना इस बार बाजारों की रौनक बढ़ी है। वही अन्य दुकानदारों ने बताया कि बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखी जा रही है। लोगों की भीड़ उमड़ने के बाद बाजारों की रौनक काफी भी बढ़ी है।