ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar News: कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी टीचर्स पर होगी कार्रवाई, रील्स...

Bihar News: कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने वाले सरकारी टीचर्स पर होगी कार्रवाई, रील्स बनाने पर भी लगी रोक

16-Nov-2024 09:22 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर्स यदि कोचिंग और प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाते हैं तो अब उनकी खैर नहीं। ऐसा करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी यहां तक कि नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने साफ तौर पर आगाह किया है कि कोई भी सरकारी शिक्षक कोचिंग और ट्यूशन नहीं पढ़ाएंगे। यदि ऐसा किये तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वही सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कूल टाइम में कोचिंग और ट्यूशन पढ़ने पर रोक लगायी गयी है। लेकिन कोचिंग में पढ़ने और ट्यूशन के लिए रोक नहीं है। स्कूल टाइम के बाद बच्चे किसी भी कोचिंग में पढ़ सकते हैं या फिर ट्यूशन पढ़ने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन स्कूल टाइम में वो यह काम नहीं कर सकते हैं। 


वही यदि यह पता चलता है कि सरकारी शिक्षक कोचिंग में पढ़ाते है और प्राइवेट ट्यूशन करते हैं तो इसकी पुष्टि होने के बाद सरकारी टीचर पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यहां तक की उनकी नौकरी भी जा सकती है। वही स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के रील्स बनाए जाने पर भी रोक लगाई गयी है। 


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने शिक्षक संवाद के दौरान यह बातें कही। उन्होंने शिक्षकों से साफ तौर पर कह दिया है कि वो प्राइवेट कोचिंग और ट्यूशन नहीं पढ़ाएंगे और ना ही कोचिंग ही संचालित करेंगे। यदि इस बात की जानकारी मिली तो नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।