ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा

Home / news / Bihar News: छात्र संघ चुनाव को लेकर PU में उग्र हुआ आंदोलन, छात्रों...

Bihar News: छात्र संघ चुनाव को लेकर PU में उग्र हुआ आंदोलन, छात्रों ने फिर से किया हंगामा; छात्राओं के साथ बदसलूकी की

29-Nov-2024 04:12 PM

By First Bihar

PATNA: छात्र संघ चुनाव को लेकर पटना विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। पिछले कई दिनों से चल रहे अनशन के बाद छात्र परेशान हो गए हैं। गुरुवार को अनशनकारी छात्रों की तबीतय बिगड़ने के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया था। शुक्रवार को भी आंदोलनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जमकर बवाल किया। इस दौरान छात्राओं के साथ बदसलूकी भी की गई।


हंगामा कर रहे छात्रों ने यूनिवर्सिटी का कामकाज ठप करा दिया और वीसी कार्यालय से जारी पत्र को फाड़कर विरोध जताया। आंदोलनकारी छात्र फरवरी महीने में छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर पहले भी पीयू में कई बार हंगामा हो चुका है। आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि अनशन पर बैठे छात्रों की तबीतय बिगड़ने लगी है बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से अनशन समाप्त कराने के लिए कोई पहल नहीं की जा रहा है।


विश्वविद्यालय प्रशासन मार्च में चुनाव कराने की बात कह रहा है, जिसका घात्र संगठन विरोध कर रहे हैं और अपने आंदोलन को लगातार तेज करते जा रहे हैं। कुलपति कार्यालय की तरफ से जारी पत्र को फाड़कर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पत्र में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों की मरम्मति और उसके आवंटन का हवाला देते हुए मार्च में छात्र संघ चुनाव कराने की बात कही थी लेकिन छात्र फरवरी में चुनाव कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है हालांकि अन्य छात्र संगठन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। बता दें कि गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल के साथ पीयू के अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें छात्र संघ चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई थी। फिलहाल चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है ऐसे में छात्रों का आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है।