ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Bihar News: बिहार में बन रहा एशिया का सबसे चौड़ा पुल, इन 11...

Bihar News: बिहार में बन रहा एशिया का सबसे चौड़ा पुल, इन 11 जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ; चुनाव से पहले मिल सकती है बड़ी सौगात

14-Nov-2024 07:50 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के 11 जिलों के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मोकामा और बेगूसराय के बीच गंगा नदी पर बन रहा एशिया का सबसे चौड़ा 6-लेन केबल ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यह पुल बिहार के कनेक्टिविटी के स्ट्रक्चर में एक नया आयाम देगा और आने वाले वर्षों में राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के लोगों को यह बड़ी सौगात मिल सकती है। 


जानकारी के मुताबिक, 34 मीटर चौड़े इस ब्रिज की लंबाई कुल 8.15 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 1,161 करोड़ रुपये है। यह पुल न सिर्फ बिहार के 11 जिलों के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी बल्कि बिज़नेस और इंडस्ट्रीज के लिए भी एक नई दिशा प्रदान करेगी। मोकामा और बेगूसराय के इंडस्ट्रीज को आसानी से अन्य राज्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे ट्रांसपोर्टेशन में भी बहुत फ़ायदा होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 


यह पुल उत्तर बिहार के दरभंगा, सहरसा, समस्तीपुर, मधुबनी, दक्षिण बिहार के लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, जमुई, गया और पश्चिम बिहार के पटना, आरा और बक्सर के बीच की दूरी कम करेगा, जिससे ट्रैवेलिंग का समय कम होगा और ट्रेवल्लेर्स आसानी से अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही, इंविरोंमेन्टल फ्रेंडली एप्रोच से इस ब्रिज को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है, ताकि इसका कंस्ट्रक्शन और ऑपरेशन इकोसिस्टम पर कम से कम प्रभाव डाले।


इस पुल के बनने से न केवल बिहार की कनेक्टिविटी मजबूत होगी बल्कि राज्य में ओवरआल डेवलपमेंट की गति भी तेज होगी। पुल के दोनों साइड 13-13 मीटर चौड़ी तीन-तीन लेन रहेगी और दोनों साइड डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ होगा जिस पर लोग पैदल यह साइकिल सवार आसानी से आ-जा सकेंगे। इस ब्रिज का 92 प्रतिशत से ज़ादा काम पूरा हो गया हैं और संभावना है मार्च 2025 को इसे पब्लिक यूसेज के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में बिहार के लोगों के लिए यह पुल किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।