Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
02-Nov-2024 12:55 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: बीते 4 अगस्त को अररिया में पुल से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी। ग्रामीण कार्य विभाग का कारनामा देखकर लोग दांतों तले ऊंगलियां दबाने को विवश हो गए थे। विभाग ने लाखों रुपए खर्च कर नदी की जगह पुल का निर्माण बीच खेत में करा दिया था। अब कुछ इसी तरह का मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां सड़क के किनारे यात्री शेड का निर्माण कराने के बदले पानी के बीच यात्री शेड का निर्माण करा दिया गया है। इलाके के लोग अब भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
दरअसल, करगहर के फकली में एक अजीब तरीके का यात्री शेड बनवाया गया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। करगहर दक्षिणी की जिला परिषद सदस्य पूनम देवी के द्वारा फकली मोर के पास एक यात्री सेट का निर्माण कराया गया लेकिन यात्री सेड सड़क किनारे नहीं होकर नहर से खेतों तक पानी जाने वाले बाहा के बीच बना दिया गया है।
सड़क से 5 फीट नीचे गड्ढे में यात्री सेट का निर्माण कराया गया है। जिसके सामने तथा पीछे से नहर से निकलने वाले पानी के जाने का रास्ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस यात्री सेट का उपयोग आखिर लोग कैसे करेंगे? यात्री सेड को सड़क किनारे होना चाहिए लेकिन तमाम तरह के मापदंडों को दरकिनार कर खेतों में पटवन के लिए बनाए गए नहर के पानी के बाहा के गड्ढे में इसका निर्माण कराया गया।
लगभग 5 लाख के राशि से निर्मित इस यात्री शेड तक पहुंचना भी मुश्किल है। सवाल उठता है कि आखिर क्या सोचकर इस तरह के भवन निर्माण में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। 2022 की यह योजना बताई जा रही है जिसे 2023 में बन कर तैयार हो जाना चाहिए था। फिलहाल भवन के रंग पुताई कर उसे कंप्लीट कर दिया गया है लेकिन अब सवाल उठता है कि क्या यात्री सेड तक पहुंचने के लिए पुलिया का निर्माण होगा?
