आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
26-Nov-2024 07:05 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के दानापुर से पैक्स चुनाव में वोट डालने भोजपुर जा रहे एक दंपति को बिहटा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के पास एक बेलगाम बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 56 वर्षीया पत्नी सुषमा देवी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति जितेंद्र प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
दंपति पैक्स चुनाव के लिए मतदान करने भोजपुर जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। घायल पति का इलाज ESIC अस्पताल बिहटा में चल रहा है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटे हुए हैं।
वही मृतका के पति जितेंद्र सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि भोजपुर में आज पैक्स चुनाव था। दोनों पति-पत्नी मतदान करने के लिए जा रहे थे तभी पीछे से आ रही बेलगाम ट्रक ने पहले ठोकर मारी जिसके कारण पत्नी सड़क पर गिर गई और अनियंत्रित ट्रक ड्राइवर ने उसे रौंद डाला। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रक के मालिक का पता लगा रही है। पुलिस ट्रक के ड्राइवर की भी पहचान में जुटी है।