ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / BIHAR NEWS : बापू टावर का लोकार्पण आज, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन;...

BIHAR NEWS : बापू टावर का लोकार्पण आज, CM नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन; दिखेगा मोहन से महात्मा तक का सफर

02-Oct-2024 07:38 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में नवनिर्मित बापू टावर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को उद्घाटन करेंगे। 129.38 करोड़ से इसका निर्माण हुआ है। 2 अक्टूबर, 2018 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। 7 एकड़ में बापू टावर का निर्माण किया गया है। 10503 वर्ग मीटर में दो भवन बने हैं। इसमें एक वृताकार छह मंजिला और दूसरा पांच मंजिला गोलाकार भवन है। 


यह देश का पहला भवन है, जिसके बाहरी भाग पर 35 टन तांबे की परत लगाई गई है। गोलाकार भवन के भू-तल पर 60 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम है। ऐसे में आज महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के मौके पर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में बापू टावर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पूर्व संध्या पर बापू टावर को रोशनी से सजाया गया।


वहीं, भवन निर्माण विभाग के नियंत्रणाधीन बापू टावर समिति का गठन किया गया है। नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार को इस प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान कर दी। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि विकास आयुक्त की अध्यक्षता में यह समिति काम करेगी। सदस्य के रूप में भवन निर्माण, वित्त, ऊर्जा, नगर विकास एवं आवास विभाग, कला संस्कृति समेत अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव सदस्य रहेंगे, जबकि निदेशक बापू टावर सदस्य सचिव होंगे।


इधर, बापू टावर के अंदर महात्मा गांधी के मोहन से महात्मा तक के सफर खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। असहयोग आंदोलन हो या अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन सहित बापू के बिहार आगमन व चंपारण में महात्मा गांधी की यादों को मूर्ति और फोटो के माध्यम से बापू टावर के म्यूजियम में लगाया गया है। पूरी तरह से वातानुकूलित छह मंजिला टावर में कैफेटेरिया, मीटिंग हॉल सहित सभी फ्लोर पर चित्र प्रदर्शनी गैलरी महात्मा गांधी से संबंधित बनाया गया है। इस टावर का उद्घाटन आज गांधी जयंती के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार शाम चार बजे करेंगे।