ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BIHAR NEWS : 300 से अधिक भूमि विवाद के मामले पेंडिंग, दो साल...

BIHAR NEWS : 300 से अधिक भूमि विवाद के मामले पेंडिंग, दो साल से नहीं हो रही सुनवाई; अब DM ने जांच के लिए बनाई 4 सदस्यीय टीम

20-Nov-2024 08:20 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जमीन सर्वे का काम रुका हुआ था। पुराने नियम बहुत जटिल थे, जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी। सरकार नए नियमों के साथ सर्वे फिर से शुरू करेगी। नए कानून से सर्वे की प्रक्रिया आसान होगी। लेकिन इस बीच खबर यह है कि सूबे के अंदर राजधानी पटना में भूमि विवाद के सैकड़ों मामले निपटारे के लिए पेंडिंग में हैं। इसके बाद इसको लेकर डीडीसी की अध्यक्षता में चार सदस्य वाली टीम गठित किया है। 


दरअसल, राजधानी पटना के अंदर भूमि विवाद के 300 मामले निपटाड़े के लिए निलंबित है मामले का समय पर निपटारा नहीं होने के कारण डीएम ने डीडीसी समीर सौरभ की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी बनाई है जो 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इसको लेकर अब कमेटी ने जांच भी शुरू कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक सबसे पहले पटना सदर डीसीएलआर कोर्ट के दस्तावेज की चारमीनार चल रही है पटना जिले के सबसे अधिक डीसीएलआर कोर्ट में मामले निलंबित है। इसमें मसौढ़ी सबसे ऊपर है यहां 120 मामले तीन मई 2023 से ही लंबित पड़े हैं। पटना सदर डीसीएलआर कोर्ट में 18 ऐसे मामले चिन्हित किए गए हैं जो 4 अप्रैल 2022 से पेंडिंग में है। हालांकि पटना सदर डीसीएलआर कोर्ट में सबसे अधिक 414 केस दर्ज किए गए थे। 


मालूम हो कि, पटना जिले के सभी डीसीएलआर कोर्ट में इस वर्ष 1469 केस दर्ज कराए गए थे। जिसमें 948 का ही निपटारा किया गया था। अभी भी 521 मामले निलंबित हैं। लेकिन इसमें से करीब 200 ऐसे मामले हैं जिसमें डीसीएलआर कोर्ट में आदेश पर रखा गया है। हालांकि 300 के करीब मामले लंबे समय से लंबित पड़े हैं। 


वहीं,आंकड़ों के मुताबिक लंबित मामले में मसौढ़ी में 120, पटना सिटी में 26, दानापुर में 29, बाढ़ में 10, पटना सदर में 100 और पालीगंज में 14 मामले लंबित है। डीसीएलआर कोर्ट में 90%  मामले पारिवारिक कलह के हैं। इसमें भाइयों के बीच आपसी बंटवारा, रास्ता और मकान आदि शामिल है। 10% मामले ही सार्वजनिक मामले को लेकर हैं।


बता दें कि,भूमि विवाद के मामलों का समाधान के लिए राज्य सरकार ने दोस्त की सुविधा प्रदान की है पहले स्तर पर थानों में हर शनिवार को मामले का निपटारा किया जाता है दूसरे स्तर पर सीओ,डीसीएलआर और एडीएम राजस्व के न्यायालयों में मामले का निष्पादन होता है।