बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
07-Aug-2022 07:09 AM
PATNA : ग्रामीण सड़कों की मरम्मत में विभाग ने नया रिकॉर्ड बनाया है. बीते मार्च में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में ग्रामीण कार्य विभाग 8436 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत की है. एक वित्तीय वर्ष में इतनी सड़कों की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी थी. विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़कों की मरम्मत के लिए बिहार ग्रामीण सड़क मरम्मत नीति का निर्माण वर्ष 2018 में हुआ है. उसी नीति के तहत पहले से बनी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत व पांच साल तक उसकी देखरेख हो रही है.
जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2020-21 में विभागने मात्र 5906 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की थी. जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभाग ने 8436 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत करने में कामयाबी हासिल की. चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग ने इस रिकॉर्ड को भी ध्वस्त करते हुए नौ हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों की मरम्मत करने का लक्ष्य तय किया है. इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रयास जारी है.
विभाग ने कुल 2908 सड़कों का चयन मरम्मत के लिए किया था. इसके तहत 8598.02 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत होनी थी. इनमें 8436.92 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत हुई. सबसे अधिक रोहतास में 521.08 किलोमीटर और पश्चिम चम्पारण में 517.84 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत हुई है. इसके बाद सारण में 437.90किलोमीटर सड़कों की मरम्मत हुई है.
अन्य जिलों में पूर्वी चम्पारण में 433.85 किलोमीटर, वैशाली में 431.76 किलोमीटर, मुजफ्फरपुर में 410.99 किलोमीटर, सीवान में 314.86 किलोमीटर, कैमूर में295.51 किलोमीटर, अररिया में 309.34 किलोमीटर, औरंगाबाद में 209.50 किलोमीटर, बांका में 303.67 किलोमीटर, जमुई में 391.26 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत हुई है.