RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
24-Aug-2023 06:01 PM
By First Bihar
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने मदनपुर जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में गोली और नक्सलियों का हथियार बरामद किया है। नक्सली सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे लेकिन इससे पहले ही उनके मनसूबों पर पानी फिर गया।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया, करीबा डोभा, बन्दी, सहिया पहाड़, कसमर स्थान और दोमुहान इलाके में सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। इस जानकारी के बाद सुरक्षा बल के जवान सक्रिय हो गए और एसपी के निर्देश पर जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार को सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया।
जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में कई घंटों तक सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक SLR, एसएलआर के 102 एम्युनेशन और 2 मैगजीन बरामद किया। इस ऑपरेशन में 205 कोबरा के सहायक समादेष्टा के नेतृत्व में सीआरपीएफ 205 कोबरा, 159वीं वाहिनी सीआरपीएफ, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम शामिल थी। एसपी स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।