पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
16-Jan-2022 10:39 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत के बाद सत्ताधारी दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी लगातार नीतीश कुमार को घेर रही है. दूसरी तरफ विपक्षी आरजेडी ने भी बिहार में शराबबंदी कानून फेल होने की बात कही.
राष्ट्रीय जनता दल के पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में जिस तरीके से जहरीली शराब से लगातार मौत हो रही है उसकी जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.
शक्ति सिंह यादव ने कहा कि ''पिछले दिनों बिहार में जहरीली शराब से हुई कई मौतों के बाद भी नीतीश कुमार की आंखें नहीं खुली है. बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है. अनुशासन शराब की आपूर्ति कराने में भूमिका निभा रहा है मगर नीतीश कुमार मानने को तैयार नहीं है. नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए.''
वहीं इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. मांझी ने कहा कि 'ना जाने क्यों नीतीश जी समझ नहीं पा रहे, शराबबंदी को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिए हैं. जब पीएम मोदी कृषि कानूनों को वापस ले सकते हैं तो शराबबंदी की समीक्षा क्यों नहीं हो सकती?' इसलिए शराबबंदी की समीक्षा करना जरूरी है. नालंदा, गोपालगंज और कहां नहीं शराब से मौतें हो रही है.