जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
09-Apr-2022 11:25 AM
PATNA : पूर्व आईपीएस अधिकारी रामचंद्र खान नहीं रहे। रामचंद्र खान का निधन पटना के एक अस्पताल में हार्ट अटैक से हो गया है। उनके निधन से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर है। पूर्व आईपीएस रामचंद्र खान भारतीय पुलिस सेवा के एक चर्चित अधिकारी थे।
शुक्रवार की देर रात पटना के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बिहार की प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉक्टर उषा किरण खान रामचंद्र खान की पत्नी हैं। रामचंद्र खान बिहार के सख्त IPS अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। रामचंद्र खान करीब 80 वर्ष के थे।
वर्ष 1983-84 के बीच बिहार में हुए 44 लाख के वर्दी घोटाले में उनका नाम आया था। मामले की जांच कर रही सीबीआइ को उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले थे। जिसके बाद उन्हें बरी कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक उनकी कड़क मिजाजी के कारण उस समय के कुछ अधिकारियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत उन्हें वर्दी घोटाले में फंसाया था।
गौरतलब है कि गोपालगंज स्थित बीएमपी-16 के जमादार, हवलदार और सिपाहियों के लिये लंबा कोट, उलेन जर्सी, कमीज, जूता, बरसाती कोट, मच्छरदानी, बैग, उलेन मौजा, पैंट, बूट पॉलिश आदि की खरीदारी की गई, जिसमें 37.47 लाख रुपये की हेराफेरी की गई थी। सीबीआइ ने मामले में 1986 में प्राथमिकी दर्ज की थी। लंबी सुनवाई के बाद सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश सर्वजीत ने सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। रामचन्द्र खान घटना के वक्त पटना मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे।