Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
13-Apr-2022 06:47 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा और साला बताये जा रहे हैं। वही मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 7 युवक गंगा में डूब गये। जिन्हे स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की। इस दौरान 4 युवकों को गमछे के सहारे बचा लिया गया लेकिन 3 युवकों की डूबने से मौत हो गयी। दो युवकों का शव बरामद किया गया है जबकि एक अब भी लापता है। जिसकी खोजबीन जारी है।
सबसे पहले बात भागलपुर की करते हैं जहां दो युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्णिया के भित्तता गांव निवासी प्रमोद मंडल के 23 वर्षीय बेटे नवनीत कुमार अपनी बहन के ससुराल भागलपुर आया हुआ था जहां सुबोध मंडल के 25 वर्षीय बेटे राहुल के साथ आमापुर स्थित गंगा नदी में नहाने गया हुआ था और गहरे पानी में जाने से दोनों नदी में डूब गये और दोनों की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है। घटना से परिजनों को बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि चैती छठ के मौके पर नवनीत अपनी बहन के ससुराल आया हुआ था। जहां अपने बहनोई के भाई के साथ गंगा में नहाने चला गया जहां दोनों की डूबने से मौत हो गयी। घटना के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
वही दूसरी घटना मुंगेर की है जहां मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान सात युवक गंगा नदी में डूब गये। इस दौरान तीन युवक नदी में डूब गये जबकि 4 को बचा लिया गया है। दो युवकों की लाश मिल चुकी है जबकि एक का शव अब तक नहीं मिला है जिसकी खोजबीन जारी है। घटना मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दुरमट्टा घाट की है। घटना बुधवार की दोपहर 12 बजे की बतायी जा रही है। जहां प्रतिमा विसर्जन करने के लिए युवकों की टोली घाट पर पहुंची थी। इसी दौरान सात युवक नदी में डूब गये जिसमें तीन की मौत हो गयी है।
मृतक की पहचान बिंदवाड़ा निवासी 27 वर्षीय ऋषभ राज, 22 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। जबकि 26 वर्षीय मोनू सिंह का पता अब तक नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि अमरजीत ने सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर ली थी। कुछ दिन बाद वह ड्यूटी ज्वाइन करने वाला था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर थी। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने भागलपुर-पटना मार्ग को दुर्मटा के पास जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों का आरोप था कि मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा घाट पर गोताखोर की तैनाती नहीं की गयी थी। जिसके कारण युवकों की डूबने से मौत हो गयी। यही गोताखोर घाट पर मौजूद रहते तो शायद युवकों को बचाया जा सकता था।