ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार : खेत में लगे मोटर पंप में फैला करंट, चपेट में आकर...

बिहार : खेत में लगे मोटर पंप में फैला करंट, चपेट में आकर किसान की मौत

03-Apr-2024 01:53 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। यहां एक बार फ़िर बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल बन गया है। आसपास के गांव के लोग भी मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटना की जांच में जुट गई है। 


दरअसल, बेगूसराय के मटिहानी थानाक्षेत्र के लूचो चौक के समीप रामदीरी में घास लाने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंघौल थानाक्षेत्र के रचियाही पंचायत अंतर्गत कचहरी टोला वार्ड नम्बर -1 निवासी 55 वर्षीय सत्यनारायण राय के रुप में हुई है। इस घटना के पूरे इलाके में मातम का माहौल है।


 वहीं, इस घटना के संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने बताया कि मंगलवार की शाम मृत सत्यनारायण राय अपने मवेशी के लिए चारा लेकर लौट रहे थे। तभी खेत में पटवन के लिए खेत में लगे मिनी पंपसेट में बिजली की नंगी तारों की चपेट में वह आ गए। उन्होंने बताया कि जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक किसान सत्यनारायण की जान चली गई। 


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। किसान की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।फिलहाल पुलिस की टीम सभी बिंदुओं पर अपनी जांच शुरू कर चुकी है।