ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में 280 ग्रामीण सड़क और 84 पुलों का रास्ता साफ, केंद्र ने...

बिहार में 280 ग्रामीण सड़क और 84 पुलों का रास्ता साफ, केंद्र ने दी हरी झंडी

26-Jun-2022 09:20 AM

DESK: भारत सरकार ने ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार की 280 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है. जिसकी लम्बाई 2172 किलोमीटर है. इसके अलावा सरकार ने 84 पुलों के निर्माण की भी मंजूरी दी है. जिसकी लम्बाई 3570 किलोमीटर है. ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 6600 किलोमीटर सड़कों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था. इसमें से 1300 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है. 


मंत्री जयंत राज ने कहा बताया कि केंद्र सरकार ने वर्तमान में 2172 किलोमीटर सडकों के निर्माण की मंजूरी दी है. इसमें से 1000 किलोमीटर की सड़क को नै तकनीक से बनाई जाएगी. साथ ही 84 पुलों के निर्माण की भी मंजूरी दी गई है. सड़क व पुलों के निर्माण में करीब 1603 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे. 


ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज ने बताया कि भविष्य में 1500 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिलने की आसार है. 280 सड़कों व 84 पुलों के निर्माण पर जो राशि खर्च होगी उसमें 953 करोड़ केंद्र तो 650 करोड़ राज्य सरकार देगी। निर्माण को जल्द टेंडर निकाला जाएगा।