ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

बिहार: मिड डे मील खाने के बाद 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, खिचड़ी में मिली मरी हुई छिपकली

18-May-2023 12:55 PM

By First Bihar

CHHAPRA: बड़ी खबर सारण से आ रही है, जहां मिड डे मील की खिचड़ी खाने के बाद तीन दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत बीगड़ गई है। एक के बाद एक 30 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह स्कूल में पहली पाली की पढाई के बाद बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन परोसा गया। मध्याह्न भोजन में खिचड़ी बनाई गई थी। खिचड़ी खाने के बाद एक के बाद एक कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ 30 से अधिक बच्चों को उल्टी और चक्कर आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंचे। बाद में सभी बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


इस घटना को लेकर बच्चों के माता-पिता में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाह का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उधर, सारण के सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।