BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
03-Feb-2023 07:35 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सोने की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गयी है. गुरूवार को ही सोने की कीमत ने रिकार्ड बना दिया. पटना में 24 कैरेट सोना 6080 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर खुला. यानि दस ग्राम सोने की कीमत 60 हजार 80 रुपये हो गयी है. बिहार में पहली दफे सोने की कीमत 60 हजार के पार गयी है. शादी-विवाह के समय सोने की कीमत में भारी इजाफे से लोगों को झटका लगा है.
सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि आगे आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और इजाफा हो सकता है. आभूषण कारोबार से जुडे लोगों ने बताया कि बुधवार की रात अमेरिका में ब्याज दर बढ़ा दिया गया. इसके बाद सोने की कीमत में वृद्धि हुई और गुरुवार की सुबह पटना में प्रति 10 ग्राम सोने की दर 60 हजार रुपये से ऊपर हो गयी. सोने के इस दाम में 3 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है. हालांकि एमसीएक्स पर सोने का भाव 58,500 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास चल रहा है.
आभूषण कारोबारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में रिजर्व बैंक भी ब्याज दर बढ़ा सकता है. इसका भी असर सोने के दाम पर पड़ेगा. पिछले तीन महीने से सोने के दाम में तेजी देखी जा रही है. 3 महीने में सोने की कीमत में लगभग दस हजार प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है. दीपावली-धनतेरस के समय पटना में 10 ग्राम सोने का भाव 51 से 52 हजार रुपये था.
चांदी की कीमत भी बढ़ेगी
केंद्र सरकार ने आम बजट में चांदी के आयात शुल्क में बढ़ोतरी का एलान किया है. केंद्र सरकार ने चांदी पर लगने वाले आयात शुल्क को 10.75 से बढ़कर 15 प्रतिशत करने का एलान किया है. ऐसे में चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी होना तय है.