राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
19-Nov-2022 06:05 PM
ARA : गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी समर्थित उम्मीदवार जीवन कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शिक्षकों को बहार निकालने को लेकर दिए गए बयानों पर जोरदार हमला बोला है। जीवन कुमार ने कहा है कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वह बयान जिसमें उन्होंने शिक्षकों को नौकरी से बाहर निकालने की बात कही थी काफी निंदनीय है।
जीवन कुमार ने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ऐसा बयान देता हो उस राज्य का क्या हो सकत है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नहीं मिलना एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। यही कारण है कि बिहार शिक्षा के पैरामीटर पर आज काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है तो वहीं दूसरी ओर जिन भी शिक्षकों को सरकार ने नौकरी दी है उनके साथ मात्र मानदेय देकर बिहार सरकार उनके साथ छलावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि, आज अतिथि शिक्षकों को भी स्थाई करने की जरूरत है ताकि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। जीवन कुमार ने कहा कि टेक्निकल एजुकेशन में व्यवस्था और सपोर्ट का दोयम दर्जे का व्यवहार बिल्कुल निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार के 8 जिलों में शिक्षकों से मिल रहा हूं और उनकी परिस्थितियों को समझ रहा हूं पास से जाकर देखने पर पता चलता है कि बिहार के शिक्षक आज किस तरह की बदहाली झेल रहे है। जीवन कुमार ने कहा कि शिक्षकों की छोटी-छोटी मांग को भी जैसे ट्रांसफर पोस्टिंग इत्यादि को वेतन विसंगति इत्यादि को दरकिनार करना भी बहुत बड़ा मुद्दा है। लेकिन सरकार इसे लगातार कर रही है जबकि इसे आर्थिक मुद्दा नहीं कहा जा सकता है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां शिक्षकों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है तो वहीं सरकारी स्तर पर उन्हें धमकाया जा रहा है।
जीवन कुमार ने कहा कि मैंने अपने प्रचार के लिए भोजपुर के अलावा बक्सर रोहतास भभुआ गया औरंगाबाद और वर्ग और जहानाबाद का दौरा किया है जहां शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इसको सभी तरफ से परिवर्तन की मांग जोर-शोर से की जा रही है। इस दौरान जीवन के साथ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अवधेश कुमार, संयुक्त सचिव आशिक अहमद, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव नंदा जी, देवेंद्र नाथ पांडे, सत्येंद्र कुमार, जगदीशपुर अनुमंडल के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ पांडे, अभय उपाध्याय, कुंदन मनोज कुमार हयात अंजुम कृष्ण गोपाल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।