ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में हेलीकॉप्टर पर सियासी घमासान, सुशील मोदी बोले- जिसने खरीदा प्लेन...

बिहार में हेलीकॉप्टर पर सियासी घमासान, सुशील मोदी बोले- जिसने खरीदा प्लेन नहीं पूरा कर सका कार्यकाल

29-Dec-2022 04:11 PM

PATNA : बिहार में काफी लंबें अरसे बाद अब 12 सीटर जेट इंजन विमान और 10 सीटर हेलीकाप्टर खरीदने की बात की जा रही है। बीते मंगलवार को इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कैबिनेट की मुहर भी लग गई है। इसको लेकर एक समिति का भी गठन किया गया है, जो तीन महीने में अपना रिपोर्ट मुख्यमंत्री कैबिनेट को देगी, इसी रिपोर्ट के आधार पर इसकी खरीद की जाएगी। वहीं, विमान खरीद की मंजूरी मिलने के बाद अब सूबे की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा के तरफ से एक बार फिर से राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार पर गहरा तंज किया है। 


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर तंज करते हुए लिखा है कि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को तो विभिन्न देशों में जाना पड़ता है। लेकिन, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को 2 से 4 बार राज्य से बाहर अन्य जगहों पर जाना पड़ता है।  उसमें भी बिहार के सीएम तो कहीं भी राज्य से बाहर नहीं जाते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद सवाल यह है कि आखिर 250 करोड़ का जेट प्लेन क्यों ख़रीदा जा रहा है ? जबकि बिहार में मात्र चार जगहों पर उतर सकता है। नीतीश की को यह बताना चाहिए कि, वो विज्ञापन पर कितना खर्च करते हैं?


इसके आगे उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि, मेरे समय में तो कभी भी 6-6 बार कोई भी हेलीकॉप्टर ख़रीदने का कोई टेण्डर नहीं हुआ। अब राज्यों ने एयरक्राफ्ट ख़रीदना बंद कर दिया है, लीज पर लेते हैं। ऐसे में बिहार ने भी 5 साल के लीज़ पर लिया है। इसके साथ ही अभी तक बिहार में जिसने भी प्लेन ख़रीदा उसने कार्यकाल पूरा नहीं किया है।  आप उदाहरण के रूप में बूटा सिंह और सत्येन्द्र बाबू को देख सकते हैं, उनका क्या हाल हुआ।  इसलिए नीतिश जी एक बार आप भी इसको लेकर दुबारा सोच लीजिए। 


गौरतलब हो कि, इससे पहले भी सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कैबिनेट के इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, 250 करोड़ का जेट प्लेन उत्तराधिकारी को विदाई गिफ्ट देने के लिए खरीदा जा रहा है या फिर सीएम विपक्षी दलों को एक करने के कोशिश में जो देशव्यापी करेंगे उसमें गरीब के इन पैसों का इस्तेमाल किया जाएगा।