ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार में 15 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी, अब नहीं होगी...

बिहार में 15 रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की तैयारी, अब नहीं होगी जाम की समस्या

28-Jun-2022 09:34 AM

BIHAR: रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को जल्द ही छुटकारा मिलेगा. राज्य सरकार ने जाम लगने वाले 15 रेलवे क्रॉसिंग की पहचान कर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है. इसका निर्माण सेतु बंधन योजना के तहत किया जायेगा. आरओबी के निर्माण में 1175 करोड़ 79 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है. 


पथ निर्माण विभाग के अनुसार दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चम्पारण, नवादा, बेगूसराय और कटिहार में 15 आरओबी बनाने का फैसला लिया है. सभी 15 आरओबी के निर्माण में 1175 करोड़ 79 लाख खर्च होंगे. जिसमें 669 करोड़ 29 लाख राज्य सरकार वहन करेगी. 


गौरतलब है कि बिहार में ‘सेतु भारतम योजना’ के तहत भी आरओबी का निर्माण हो रहा है. इसके तहत 21 आरओबी बन रहा है. इसमें से 19 की मंजूरी मिल दी जा चुकी है. जबकि दो का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. बाकी 17 आरओबी पर काम चल रहा है।