ब्रेकिंग न्यूज़

ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इसी महीने जारी होगी बूथ लिस्ट

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इसी महीने जारी होगी बूथ लिस्ट

08-Jul-2022 09:28 AM

PATNA : बिहार में नगर निकाय के चुनाव समय पर नहीं कराई जा सके लेकिन चुनाव जल्द से जल्द करा लिए जाएं, इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इसी महीने की 19 तारीख को बूथों की लिस्ट जारी हो जाएगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक हर वार्ड में बूथों का गठन किया जा रहा है और इसकी पूरी लिस्ट 19 जुलाई को प्रकाशित हो जाएगी।


आपको बता दें कि हर वार्ड में बूथों का गठन किया जाएगा। एक बूथ पर अधिकतम एक हजार मतदाता वोट दे सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जो निर्देश दिया है, उसके मुताबिक़ बूथों का गठन इस तरह से किया जाएगा, जिससे किसी भी वोटर को बूथ तक पहुंचने में अधिकतम दो किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय नहीं करनी पड़े। यही नहीं, हर हाल में वार्ड के अंदर ही बूथ का गठन सुनिश्चित किया जाए। यह ध्यान रहे कि एक भवन में अधिकतम चार बूथों का ही गठन किया जा सकता है। नगरपालिका चुनाव के लिए स्थापित किए जाने वाले बूथ किसी भी हालत में थाना भवन, मठ-मंदिर, अस्पताल, नहीं हो। सभी बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैप और शेड की सुविधा अनिवार्य होगी। मलीन बस्ती में 250 की आबादी पर भी एक बूथ का गठन किया जा सकता है। 


अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी को पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारी बहाल किया जाए। बूथ यथासंभव सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवन में ही बनाए जाएंगे। आयोग ने 19 जुलाई को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कार्यालय के सूचना पट्ट, संबंधित नगर निकाय के कार्यालय, नगर निकाय के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट वार्ड में स्थित डाकघर, अस्पताल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर बूथों के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इसका व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिन स्थलों पर लाट-बाजार लगते हैं, वहां पर ढोल पीटकर सचनाओं का प्रचार किया।