अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
23-Jul-2022 07:00 AM
PATNA : बिहार में लोग अब दो दिनों तक ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे। दरअसल, शनिवार और रविवार को ऑनलाइन कर्फ्यू होने जा रहा है, जिसके कारण सरकारी विभागों की वेबसाइट दो दिनों तक बंद रहेंगी।
आपको बता दें, शनिवार और रविवार को स्टेट डेटा सेवाएं भी बंद रहेंगी। इसके कारण जिलों के ऑफिस या विभाग के सभी ऑनलाइन काम बंद रहेंगे। दरअसल, इस दौरान सभी उपकरणों की जांच होनी है, जिसके बाद इससे जुड़ी सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग ने राज्य के सभी विभागों, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम और एसपी को लेटर लिखा है और ऑनलाइन कर्फ्यू की जानकारी दी है। इसके मुताबिक सरकारी विभागों की वेबसाइट्स शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी।
गौरतलब है, बिहार में 44 सरकारी विभाग हैं। लोगों को इन विभागों से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिए होती है तो ये सबसे पहले इनके वेबसाइट्स को चेक करते हैं। यहां लोगों को कई जानकारियां ऑनलाइन ही मिल जाती है। लेकिन, अब दो दिनों तक वेबसाइट्स बंद रहेंगे। साथ ही इनके जरिए होने वाली गतिविधियां भी संचालित नहीं हो पाएंगी। यहां तक कि अगर आप सरकारी पैसा भी ऑनलाइन ट्रांसफर करना चाहते हैं तो रविवार रात को या सोमवार की सुबह से ही कर पाएंगे।