अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Jun-2022 11:54 AM
BIHAR: बिहार रेल विभाग से रेल यात्रियों के लिए एक जरुरी सूचना है. 3 जुलाई से भागलपुर से जमालपुर रेलवे ट्रैक पर मेगा रेल ब्लॉक रहेगा, जिसके कारण 17 ट्रेने रद्द कर दी जाएगी. इसकी जानकारी पूर्व रेलवे सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने दी है. उन्होंने बताया है कि लम्बी दूरी वाली ट्रेन के रास्बते में बदलाव किया जाएगा. बता दें कि भागलपुर जमालपुर रेलवे ट्रेक पर नाथनगर और अकबरनगर के बीच ब्रीज नंबर 164 के पास गार्डन का काम चल रहा है, जिसके कारण ट्रेन सेवा में फेरबदल किया गया है.
आपको बता दें, रद्द होने वाली ट्रेनों के लिस्ट में कौन कौन सी ट्रेने हैं. मेगा ब्लॉक के कारण 2 जुलाई से जयनगर भागलपुर एक्सप्रेस रद्द हुई है, 3 जुलाई सेभागलपुर से जयनगर जाने वाली ट्रेन रद्द की गई है, 3 जुलाई को भागलपुर मुझफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस भी रद्द की गयी है,03406 और 03406 जमालपुर –भागलपुर , जमालपुर पैसेंजर, जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर,जमालपुर साहिबगंज,-जमालपुर पैसेंजर, जमालपुर भागलपुर –जमालपुर पैसेंजर ,जमालपुर किउल जमालपुर पैसेंजर,रामपुरहाट -जमालपुर पैसेंजर,03037 और 03038 साहिबगंज –भागलपुर साहिबगंज पैसेंजर और 4जुलाई को चलने वाली गया –जमालपुर एक्सप्रेस रद्द की गयी है.
वहीं जिन ट्रेनों के रूट बदले गये हैं ,उनकी लिस्ट में भी कुछ ट्रेने हैं – 2 जुलाई को ब्रह्मपुत्र मेल वाया कटिहार बरौनी पटना से हो कर जाएगी, 3 जुलाई को भागलपुर से खुलने वाली एलटीटी एक्सप्रेस, अप विक्रमशिला एक्सप्रेस और भागलपुर –अजमेर एक्सप्रेस वाया बांका – जसीडिह –किउल होकर जाएगी, वहीं गोड्डा रांची एक्सप्रेस 3 जुलाई की वाया दुमका –जसीडिह और गया –हावड़ा एक्सप्रेस वाया किउल झाझा – आसनसोल होकर जाएगी. 3 जुलाई को मालदा टाउन- किउल –मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ,साहिबगंज –जमालपुर –साहिबगंज मोमू ट्रेन भागलपुर तक ही चलेगी और यही से वापस हो जाएगी.