ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस को खुली चुनौती: थाना से महज कुछ ही दूर युवक की गोली मारकर हत्या, शव को गाड़ी में रखकर भागे अपराधी Viral Video: बिहार में बर्थडे पार्टी बनी विवाद का कारण, मुखिया और चौकीदार का मंच पर डांस करते वीडियो वायरल BPSC TRE-4 2026 : TRE-4 में भरना है फॉर्म तो जरूर कर लें यह काम वरना फिर नहीं मिलेगा कोई मौका, BPSC ने जारी किया आदेश; ध्यान से पढ़ लें ... Love Story: 72 की उम्र में फिर धड़का ‘लव गुरु’ का दिल! जूली के बाद अब ‘जानू’ की एंट्री, कहा तुम प्यास जगा सकती हो... लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा गिरफ्तार, ‘मैडम जहर’ के नाम से है मशहूर, बॉयफ्रेंड बॉबी कबूतर के साथ करती थी यह काम Annual FASTag Toll Pass : वार्षिक फास्टैग टोल पास 2026: कैसे बनाएं, कितने ट्रिप फ्री, और किस टोल पर चलेगा सामाजिक समरसता के दुश्मन: शख्स ने UGC कानून के बहाने सवर्ण समाज की एक जाति विशेष पर अपशब्दों की कर दी बौछार.., शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस ‘घूसखोर पंडित’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर मचा बवाल: सड़कों पर उतरे युवा, जानें क्या है वजह Crime News: दर्जनभर से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया अलर्ट; पुलिस और बम निरोधक टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार में चक्रवाती तूफान यास ने ली 7 लोगों की जान, सरकार ने 4-4 लाख मुआवजे का किया एलान

बिहार में चक्रवाती तूफान यास ने ली 7 लोगों की जान, सरकार ने 4-4 लाख मुआवजे का किया एलान

28-May-2021 09:03 PM

PATNA : चक्रवाती तूफान यास की वजह से बिहार में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है. चक्रवाती तूफान की वजह से दरभंगा में एक, बांका में एक, मुंगेर में एक, बेगूसराय में एक, गया में एक, भोजपुर में एक और पटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है. राज्य सरकार ने सभी मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रियाद चक्रवाती तूफान की वजह से मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है और पीड़ित परिवारों को दुख की इस घड़ी में साहस बनाया है.  मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. 


इसके अलावा याद चक्रवाती तूफान की वजह से घायल हुए लोगों के समुचित इलाज को लेकर भी मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है. आपको बता दें कि बेगूसराय में चक्रवाती तूफान की वजह से 4 लोग घायल हुए हैं. जबकि बांका में एक और गया में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. मुख्यमंत्री ने इन सभी घायलों के इलाज के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं.