दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jul-2020 07:53 PM
PATNA : बिहार में मानसून काफी एक्टिव है. सूबे में शनिवार को हुई भारी बारिश के बीच वज्रपात से 23 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग आकाशीय बिजली से झुलसकर बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है. सरकार ने मरने वालों के लिए मुआवजे की घोषणा की है.
बिहार में अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में ठनका गिरने और भारी बारिश के आसार हैं. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अपील की है कि जरूरत न हो तो घरों से न निकले. वज्रपात के कारण शिनार को सूबे के अलग-अलग जिलों में 23 मौते हुईं. बता दें कि इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को भी राज्य में पांच जिलों में आठ लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी.
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक राज्य में शाम साढ़े 7 बजे तक भोजपुर में सबसे ज्यादा 9 लोगों की मौत वज्रपात से हुई. इसके अलावा आकाशीय बिजली के कारण सारण में 5, कैमूर में 3, पटना जहानाबाद में 2-2, गया और बक्सर में एक-एक लोगों ने दम तोड़ दिया. मौसम विभाग की ओर से बिहार के 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया था. पटना, वैशाली, सारण, भोजपुर, सीवान अरवल, बक्सर सहित कई जिलों बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया था.
शनिवार को पटना, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, छपरा, सीवान, सुपौल समेत कई जिलों में करीब 3 घंटे तक भारी बारिश हुई. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. पटना मौसम विभाग के निदेशक आनंद शंकर ने कहा कि अगले 48 घंटे में राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान किसान खुले में जाने से बचें. बिजली चमके या गिरने की आवाज आए तो पक्के मकान में शरण लें.
भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से 9 लोगों की मौत हुई. सबसे बड़ा हादसा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में होने की सूचना है. सारण जिला के मरहौरा थाना क्षेत्र के नरहरपुर और सलीमा पुर गांव में वज्रपात होने से 5 लोगों की मौत हो गई . वही 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड की साहरघाट उतरी पंचायत के खिरोदनी टोल में शनिवार सुबह वज्रपात से दस लोग जख्मी हो गए. इसमें एक को सीएचसी मधवापुर से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है.

भोजपुर में वज्रपात से 9 की मौत -