ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: दरभंगा-मुंबई के बीच इस दिन से नई विमान सेवा, जानिए.. फ्लाइट का किराया और शेड्यूल

Bihar News: 1 जुलाई 2025 से आकासा एयर मुंबई-दरभंगा-मुंबई रूट पर नई दैनिक फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। इससे यात्रियों को नया विकल्प मिलेगा और किराये में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: 1 जुलाई 2025 से आकासा एयर मुंबई-दरभंगा-मुंबई रूट पर अपनी नई दैनिक उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट रोजाना मुंबई से दरभंगा और दरभंगा से मुंबई के बीच चलेगी। विमान में कुल 180 इकोनॉमी क्लास सीटें उपलब्ध हैं। शुरूआती किराया करीब 5000 रखा गया है।


अब तक इस रूट पर केवल स्पाइसजेट और इंडिगो की उड़ानें उपलब्ध थीं। आकासा एयर की एंट्री से यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा और इससे कंपनियों के बीच किराया प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी। फिलहाल दरभंगा एयरपोर्ट से कुल 7 जोड़ी उड़ानें संचालित हो रही हैं।


जिसमें दिल्ली के लिए 3 जोड़ी, मुंबई के लिए 2 जोड़ी, कोलकाता और हैदराबाद के लिए 1-1 जोड़ी उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इनमें से 8 उड़ानें इंडिगो, 4 स्पाइसजेट और 1 जोड़ी आकासा एयर की है। दरभंगा के सांसद और एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने आकासा की नई सेवा पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि वे काफी समय से इस रूट पर नई फ्लाइट के लिए प्रयासरत थे।


उन्होंने कहा कि इससे मुंबई के अलावा आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। दरभंगा से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी हवाई मार्ग से जोड़ने की योजना पर काम जारी है। साथ ही, उन्होंने बताया कि दरभंगा-रांची रूट पर भी जल्द ही सेवा शुरू करने की योजना है और नाइट लैंडिंग की सुविधा भी शीघ्र शुरू होगी।


दरभंगा के डीएम कौशल कुमार ने शनिवार को एयरपोर्ट विस्तार से संबंधित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत की गई जमीन में पड़ने वाली ग्रामीण सड़क के वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही, एयरपोर्ट लॉजिस्टिक के लिए अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि का भी सर्वे किया गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता