खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
04-Jul-2023 08:36 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रही है और लोगों को घर से बाहर ना निकलने की अपील कर रही है। आज भी कई जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। इस दौरान ठनके भी गिरे। वज्रपात की चपेट में आने से बिहार में 9 लोगों की मौत हो गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आज मृतकों की संख्या बिहार में 9 बतायी गयी है।
सरकारी आंकड़ों की माने तो बांका और बक्सर में 2-2, भागलपुर-रोहतास-जहानाबाद-औरंगाबाद और जमुई में 1-1 व्यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सीएम नीतीश ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने लोगों से यह अपील भी की है कि वो खराब मौसम में सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव को लेकर समय-समय पर आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया जा रहा है और कई सुचनाएं जारी की जा रही है। उन सूचनाओं पर अमल करने की बात मुख्यमंत्री ने कही। यह भी कहा कि खराब मौसम में अपने-अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। घर से बाहर ना निकलें।
वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार रोहतास में वज्रपात से कुल 6 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में दो महिला भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार करगहर में विमला देवी, रोहतास थाना के नागाटोली में राजकुमारी देवी, दावथ में रंजन सिंह यादव, काराकाट के वेनसागर में कामता ठाकुर, काराकाट के हरिहरपुर में बाल्मीकि सिंह, सूर्यपुरा के पड़रिया में पप्पू कुमार और 78 वर्षीय बुजुर्ग कामता शर्मा की मौत ठनका गिरने से हो गई है।