सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
26-May-2021 07:40 AM
PATNA : खतरनाक चक्रवाती तूफान यास कुछ घंटे बाद ओडिशा के समुद्र तट से टकरायेगा. ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश जारी है. इधर बिहार पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है. लिहाजा आपदा प्रबंधन विभाग ने पूरे सूबे में हाई अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. कई राज्यों में यास तूफान का असर हो रहा है तो बिहार में भी ट्रेनों और हवाई सेवा पर इसका असर देखने को मिल रहा है. 'यास' के खतरे को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनें एक साथ रद्द कर दी है. वहीं पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 21 जोड़ी विमानों के उड़ान को भी अगले 3 दिनों तक रद्द कर दिया गया है.
बता दें कि रद्द की गई ट्रेनों का संचालन 25-27 मई तक नहीं किया जाएगा. रेलवे की ओर से फिलहाल उन्हीं ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है, जो हावड़ा से चल कर बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश को जाती हैं. हाजीपुर जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है.
रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट
इधर, पूर्व मध्य रेलवे ने फिर से एक साथ 4 जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल और राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है. इसके साथ ही पटना से गया और आरा से सासाराम के बीच चलने वाली एक-एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. इसके पीछे की वजह सिर्फ एक है- कोरोना और लॉकडाउन के कारण पैसेंजर्स की भारी कमी हो गई है. रेलवे को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. इससे पहले रेलवे लंबी और कम दूरी की 100 ट्रेनों को अब तक कैंसिल कर चुकी है. जबकि पूर्व मध्य रेल के रास्ते गुजरने वाली दूसरे जोन की कई ट्रेनों के परिचालन के दिनों में कमी की गई है.
रद्द की गई जनसाधारण और क्लोन स्पेशल
अगले आदेश तक रद्द की गई पटना-गया और आरा-सासाराम पैसेंजर
21 जोड़ी विमान भी रद्द
एक तो पहले से ही विमानों को यात्री नहीं मिल रहे थे और यात्रियों की कमी के कारण विमान कम्पनी फ्लाइट रद्द कर रही थी. अब यात्रियों की कम होती संख्या और यास तूफान के असर को देखते हुए पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली 21 जोड़ी विमानों के परिचालन को रद्द कर दिया गया है. रद्द होने वाली उड़ानें पटना एयरपोर्ट से मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, अमृतसर, कोलकाता सहित कई शहरों के लिए जाने वाले थे. कोलकाता, झासुगोरा और ओडिशा से आने वाले विमानों को भी रद्द कर दिया गया है.