सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
22-Nov-2022 07:51 AM
PATNA : ठंड ने बिहार को पूरी तरीके से अपनी चपेट में ले लिया है। बिहार के सभी हिस्से में तापमान तेजी के साथ नीचे जा रहा है। खासतौर पर रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, हालांकि दिन के वक्त लोगों को थोड़ी राहत है। लेकिन मौसम विभाग ने जो नई जानकारी साझा की है उसके मुताबिक 25 नवंबर के बाद दिन के तापमान में भी तेजी के साथ गिरावट देखने को मिलेगी, यानी ठंड अपने टॉप गियर की तरफ होगा।
आईएमडी के मुताबिक बिहार में ज्यादातर जगह पर मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि 10 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। फिलहाल रात के वक्त ज्यादा ठंड महसूस हो रही है लेकिन 25 नवंबर के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक के दिन के तापमान में तकरीबन 3 डिग्री तक की गिरावट तो दर्ज हो सकती है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।
सोमवार को गया क्या न्यूनतम तापमान सबसे कम यानी 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अगले 3 से 4 दिनों में बिहार के अंदर देखने को मिलेगा। ठंडी हवाएं जैसे ही बिहार में एंट्री लेंगी उसके बाद धूप से महसूस होने वाली गर्माहट खत्म होने लगेगी और मौसम सर्द हो जाएगा। इसके साथ ही साथ ठिठुरन बढ़ जाएगी, ऐसे मौसम में बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा बचने की जरूरत है।