BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
23-May-2020 07:42 PM
PATNA : बिहार में शिक्षकों की ईद फीकी होती हुई नजर आ रही है. बिहार सरकार की ओर से ईद से पहले सभी कर्मियों को मई महीने तक का वेतन देने के आदेश के बावजूद भी शिक्षा विभाग के अफसर उनको वेतन नहीं दे रहे हैं. शिक्षा विभाग के अधिकारियों के ढुलमुल रवैया, लालफीताशाही के कारण आवंटन रहने के बाद भी पिछले चार महीनों का वेतन नहीं दिया गया है.
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में पिछले17 फरवरी से प्राथमिक व 25 फरवरी से माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक हड़ताल पर थे, लेकिन कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए तथा राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के अनुरोध पर 04 मई से अपनी हड़ताल को वापस लिया.
संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने आगे बताया कि शिक्षा विभाग ने अपने लिखित समझौता तथा हड़ताल वापसी के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि लॉकडाउन अवधि तथा फरवरी माह के कार्यरत अवधि का वेतन अविलंब जारी करें. इस बीच राज्य सरकार ने भी राज्य के सभी कर्मियों को मई माह का वेतन ईद से पूर्व भुगतान करने का निर्देश जारी किया मगर एक बार फिर राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी, हठधर्मिता, लालफीताशाही तथा अपने ही विभाग के अधिकारियों के आदेशों को नजरअंदाज ही नहीं किया गया बल्कि राज्य सरकार के आदेश को भी ठेंगा दिखाया गया और शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य के शिक्षकों का वेतन फरवरी से लेकर मई माह तक ईद के पहले जारी नहीं किया गया. यह बात अलग है कि एक-दो जिलों में शिक्षक संघ की विशेष तत्परता पर मात्र फरवरी माह के कार्यरत अवधि का वेतन भुगतान संभव हो सका है.
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने कहा कि एक तरफ राज्य के सभी कोटि के शिक्षक अपनी गर्मियों की छुट्टियों के बाद भी शिक्षा विभाग के आदेश पर बिना सुरक्षा और संसाधन यथा मास्क, पीपीई कीट, सेनेटाईजर आदि के नहीं मिलने के बाद भी अपने विद्यालयों में उपस्थित रहकर कोरेंटाइन सेंटरों में सेवा दे रहे हैं. उन्होंने मांग की है कि कोरोना संकट के इस काल में तथा लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में तथा सरकार और विभाग के आदेश के बाद भी अल्पसंख्यकों के मुबारक माह रमजान व ईद पर्व पर भी वेतन भुगतान न करने वाले अधिकारियों पर अविलंब कार्रवाई की जाये.