जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
09-Apr-2022 08:24 AM
BEGUSARAI : बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे किए जाते रहे हैं. पर हालत ये है सरकारी अस्पतालों में शव को ढोने के लिए एम्बुलेंस नही मिलने पर कंधे पर शव ढोने की नौबत है। कुछ ऐसा ही हाल शुक्रवार को सूबे के नंबर वन अस्पताल बेगूसराय में देखने को मिला जब एक पिता को अपनी बच्ची के शव को ढोने के लिए न सिर्फ अपने कंधे का इस्तेमाल करना पड़ा बल्कि एंबुलेंस के अभाव में बच्ची के शव को मोटरसाइकिल से घर ले जाया गया।
बताते चलें कि बेगूसराय में तेज बुखार से एक स्कूली छात्रा की मौत का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. घटना बेगूसराय जिला के मस्ती फतेहपुर गांव की बताई जा रही है. लड़कीं की पहचान मस्ती फतेहपुर गांव निवासी कैलाश भगत की 8 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है. मृतिका के परिजनों ने बताया कि आज बच्ची स्कूल में तेज बुखार की शिकार हो गई. घर आते आते उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई.
गांव में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्ची को गंभीर हालत में गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर का सहारा लेना पड़ा. ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा तेज बुखार को देखते हुए तत्काल ही एक इंजेक्शन बच्ची को दिया गया लेकिन वह इंजेक्शन फायदे की जगह बच्चे के मौत का कारण बन गया और इंजेक्शन लगते ही बच्ची की तबीयत बेहद ही खराब हो गई. जिसके बाद आनन फानन में बच्ची को इलाज के लिए शहर के कई चिकित्सकों को पास ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
बच्चे की मौत से रोते बिलखते पिता को तब और फजीहत का सामना करना पड़ा जब एंबुलेंस के अभाव में अपने बच्चे के शव को ना सिर्फ कंधे से ढ़ोना पड़ा बल्कि मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर लाना पड़ा. इस पूरे मामले में लाचार पिता के द्वारा झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन दिए जाने के अलावा और उसे किसी से कोई शिकायत नही है. बिहार में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था कोई बड़ी बात नहीं है. पर अगर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी पिता को अपनी बच्ची का शव कांधे पर ढ़ोना पड़े तो यह बड़े ही शर्म की बात है.