बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
31-Dec-2020 08:47 AM
PATNA: बिहार में सोना लूटकांड का सबसे बड़ा मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी विकास झा बिहार के कई जिलों में 100 किलो से अधिक सोना लूट कांड का अंजाम दे चुका है. इसकी गिरफ्तारी मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र से हुई है.
निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी
विकास झा के निशानदेही पर कई जगहों पर वैशाली, दरभंगा की पुलिस छापेमारी कर रही है. विकास झा के निशानदेही पर कई लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. विकास झा वैशाली में मुथूट फाइनेंस का 51 किलो, मुजफ्फरपुर के मुथूट फाइनेंस के 32 किलो सोना और दरभंगा में 10 किलो से अधिक सोने की लूटकांड का मास्टर माइंड माना जा रहा है. वैशाली पुलिस विकास झा को रिमांड पर लेने वाली है.
कारोबार में लगाया पैसा
दलसिंहसराय थाने के शाह पगड़ा निवासी कुख्यात विकास कुमार झा उर्फ बाबा ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोला है. विकास झा ने स्वीकार किया है कि वह लूट का सोना अपने रिश्तेदार और दोस्तों के घर भी रखता था. उसने अपना सोना संजय मिश्रा को रखने के लिए दिया था. उसे मनीगाछी थाना क्षेत्र के ही बाजितपुर निवासी सोनार रौशन साह को 22 लाख रुपये में बेच दिया था. इस पैसे से वह एकमीघाट के पास एक ढाबा खोला है. मुंगेर के संग्रामपुर में ईंट भट्ठा में छह लाख रुपये लगाया गया. इसके अवाले वह कई रोजगार में अपना पैसा लगाया है.