ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में सिर्फ नाम की शराबबंदी, जीतनराम मांझी बोले- 50 से 60 फीसदी...

बिहार में सिर्फ नाम की शराबबंदी, जीतनराम मांझी बोले- 50 से 60 फीसदी नेता पीते हैं शराब!

20-Dec-2022 03:52 PM

PATNA: बिहार में शराब को लेकर से सड़क से सदन तक संग्राम छिड़ गया है। विपक्ष से लेकर सत्ताधारी दल ने नेता लगातार इस बात को रहते रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए। इसी बीच छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों ने एक बार फिर बिहार के सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। सरकार में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार को कई बार घेर चुके हैं। मांझी ने एक बार फिर से कह दिया है कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ नाम की है और यहा के 50 से 60 फीसदी नेता शराब पीते हैं।


जीतनराम मांझी ने कहा है कि वे काफी पहले से शराबबंदी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। नेता और अधिकारियों के शराब पीने के आरोप पर मांझी ने कहा कि इनके बारे में हम बहुत पहले भी बोल चुके हैं। हम ही नहीं बोलते हैं बल्कि बहुत लोग बोलते हैं कि इनमें 50 से 60 प्रतिशत ऐसे हैं कि समय पर पीते हैं। रात में पीते हैं और स्त्री-पुरुष दोनों पीते हैं। जीतनराम मांझी ने कहा कि मेडिकल साइंस भी इस बात को कहता है कि यह फायदेमंद चीज है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी तो नाम की ही है, लोग पहले से ज्यादा शराब पी रहे हैं।


मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब कोई सुनने की स्थिति में रहेगा तब तो किसी को हम अपनी बात सुना सकते हैं। 18 वर्षों से वे मुख्यमंत्री हैं। उनकी सोंच है कि वे अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए इतने दिन से सीएम बने हुए हैं, ऐसे में दूसरों की क्यों सुनेंगे। बता दें कि सोमवार को भी मांझी ने शराब से हुई मौतों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बिना नीतीश का नाम लिए बिना कहा था कि, ‘मिला परदेश किस्मत में, वतन की याद क्या करना, जहां बेदर्द हाकिम हो, वहां फरियाद क्या करना.’