बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
26-May-2021 06:16 PM
PATNA : नीतीश सरकार को अपने पैरोडी से जमकर कोसने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौड़ की मदद युवा कांग्रेस कर नेता ने की है. नेहा सिंह राठौड़ ने कैमूर स्थित अपने गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार से गुहार लगाई थी. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नेहा की की मदद की है.
युवा कांग्रेस की टीम ने नेहा के गांव वालों को ऑक्सिजन से लेकर दवाइयां तक उपलब्ध कराया है. नेहा सिंह राठौड़ का गांव कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड में पड़ता है. जन्दहां निवासी भोजपुरी लोक गायिका नेहा राठौड़ ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर अपने गांव के लिए गुहार लगाई थी. इसी को संज्ञान में लेते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल अपनी चार सदस्यीय टीम के साथ नेहा राठौड़ के गांव जन्दहां पहुंच गए. उन्होंने गांव वालों के लिए ऑक्सिजन कॉन्सन्ट्रेटर, कुछ सिलिंडर्स, मास्क, जरूरी दवाइयां, सेनेटाइजर वगैरह उपलब्ध कराया है.
गुंजन पटेल ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी जी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी के निर्देशानुसार, हमारा सेवा अभियान जारी है. हम सभी शुरुआत से ही लोगों को मदद पहुंचाने में लगे हैं. जब नेहा जी की गांव के बारे में हमें पता चला तो हम सभी ने गांव वालों के लिए ये जरूरी सामान का इंतज़ाम किया है. हमारा बस प्रयास है कि अधिक से अधिक जानें बचाई जा सके.
इसके साथ ही युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अब बिहार के गांवों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. जागरूकता की कमी के कारण गांव वाले भी टेस्टिंग कराने से कतरा रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में प्रशासन को जागरूकता फैलाने को लेकर पंचायत स्तरीय योजना बनाने की सख्त आवश्यकता है और हर पंचायत में एक कोविड केयर सेंटर बनाया जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों की जानें बचाई जा सके. नेहा राठौड़ एवं अन्य ग्रामवासियों ने बिहार युवा कांग्रेस के प्रति आभार जताया है.