BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
29-Jul-2023 02:11 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए कई साल बीच चुके हैं बावजूद इसके सरकार और पुलिस इस कानून को सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हुई है। दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंच रही है। शराब को बिहार पहुंचाने के लिए तस्कर नए नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब की बोतलों को जब्त किया है। एम्बुलेंस में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी।
दरअसल, सारण के मांझी चेकपोस्ट पर सीसीटीवी और स्कैनर के माध्यम से शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। शुक्रवार की देर रात मांझी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सामने से आ रही एम्बुंलेस को रोका और ड्राइवर से पूछताछ की। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह शव लेकर जा रहा है। पुलिस को शक हुआ और जब एम्बुलेंस की जांच की गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए।
पुलिस और उत्पाद विभाग को चकमा देने के लिए तस्करों ने पुरजोर तैयारी की थी लेकिन उनकी सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। पुलिस ने जब स्कैनर के माध्यम से पूरे एंबुलेंस को स्कैन किया तो सारी हकीकत सामने आ गई। एम्बुलेंस की छत में तहखाना बनाकर शराब को छिपाया गया था। तहखाने में 85 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य 18 लाख बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की खेप हरियाणा से बिहार पहुंची थी, जिसकी डिलीवरी मुजफ्फरपुर में होनी थी।