Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: SSP के निर्देश पर चला विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट
14-Nov-2021 07:57 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद पिछले दिनों जहरीली शराब से मरने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए अब नीतीश कुमार के इस सबसे बड़े अभियान पर सवाल उठ रहे हैं। सरकार से शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग विपक्षी कर रहा है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यह कह चुके हैं कि वह 16 नवंबर को शराबबंदी की विस्तृत समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बात स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में हर हाल में शराबबंदी लागू रहेगी और इसकी खामियों को दूर किया जाएगा। अब मुख्यमंत्री के बाद उनकी पार्टी के बड़े नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सच बयान किया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी अगर सफल नहीं हो पा रही तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह पुलिस वाले हैं।
जेडीयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी के सफल नहीं होने के लिए 80 फ़ीसदी पुलिस वाले जिम्मेदार हैं कुशवाहा ने कहा है कि 80 फीस दी पुलिस वालों की शराबबंदी में कोई दिलचस्पी नहीं है शराबबंदी की मौजूदा स्थिति के लिए यह एक बड़ी वजह है कुशवा ने कहा है कि यह स्थिति तब है जब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी को कामयाब बनाने के लिए जुटे हुए हैं कहां है कि पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री की तरह ही इमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी का फैसला नीतीश कुमार ने बेहद साहसी के तरीके से लिया। शराबबंदी करना आसान काम नहीं लेकिन इसके बावजूद बिहार में हम इस पर आगे बढ़े हैं। नीतीश कुमार का संकल्प पूरे देश के लिए मिसाल बना है लेकिन मुख्यमंत्री जिस मकसद के साथ काम कर रहे हैं उसी मकसद के साथ पुलिस वालों को भी काम करना चाहिए। कुशवाहा ने सवालिया लहजे में यह भी पूछा है कि बिहार में अगर शराब की तस्करी, उसकी बिक्री और निर्माण का काम हो रहा है तो यह पुलिस वालों की जानकारी के बिना कैसे संभव है? शराबबंदी सबके लिए फायदेमंद है और इसे कामयाब बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।