ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार में राजद के पूर्व MLC को साढ़े 5 साल की सजा, जज...

बिहार में राजद के पूर्व MLC को साढ़े 5 साल की सजा, जज ने कहा-दुर्दांत अपराधी की तरह किया क्राइम

20-Jul-2023 05:58 PM

By Ganesh Smrat

PATNA: पटना की विशेष अदालत ने आज राजद के पूर्व एमएलसी को साढ़े पांच साल कैद की सजा सुनायी है. कोर्ट द्वारा सजा सुनाये जाने के बाद पूर्व एमएलसी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि पूर्व एमएलसी ने दुर्दांत अपराधी की तरह क्राइम किया है. 


पटना में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के जज संगम सिंह ने बुधवार को आरजेडी के पूर्व एमएलसी आजाद गांधी को IPC की अलग अलग धाराओं में साढ़े पांच साल कैद की सजा सुनायी. इस मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने पूर्व एमएलसी आजाद गांधी की तुलना दुर्दांत अपराधी से की. कोर्ट ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि ही सदन में बैठकर कानून बनाता है. लेकिन. आजाद गांधी ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कानून को ताक पर रख कर प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ क्राइम किया है. 


क्या है मामला?

मामला लगभग 16 साल पुराना है. उस समय आजाद गांधी राजद के एमएलसी हुआ करते थे. उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था कि उन्होंने 50 समर्थकों के साथ 15 अक्टूबर 2007 को पटना जिला निर्वाचन कार्यालय पर हमला कर दिया था. इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा मचाया, अफसरों के साथ मारपीट और धमकी दी. गांधी मैदान थाने में इस मामले में केस दर्ज कराया गया था. एफआईआर में कहा गया था कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में एक महिला का नाम शामिल करने को लेकर आजाद गांधी ने समाहरणालय के अधिकारियों के साथ मारपीट की थी. आरोप लगाया गया था कि जब एडीएम मनोज कुमार ने नियमों का हवाला देकर मतदाता सूची में महिला का नाम शामिल करने से इनकार कर दिया था तो एमएलसी और उनके लोग हिंसा पर उतर आये थे. उन लोगों ने अधिकारियों के साथ मारपीट की थी. 


पटना की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने आजाद गांधी के खिलाफ लगे आरोपों को सही पाया. विशेष अदालत ने गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आजाद गांधी को दोषी पाया था. वहीं, दो अन्य आरोपी शशि सिंह और अमर कुमार झा को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया. पूर्व एमएलसी आजाद गांधी को आईपीसी की धारा 332 /149 में दो साल, धारा 353/149 और धारा 506 /149 में एक-एक साल जबकि धारा 342 /149, धारा 504 और 147 में छह-छह महीने की सजा दी है. विशेष अदालत द्वारा सभी धाराओं में दी गई सजा एक के बाद एक चलेगी. यानि आजाद गांधी को कुल साढ़े पांच साल जेल में रहना पड़ेगा.