समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
19-Jul-2020 09:34 AM
PATNA : कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार ने बिहार में कोरोना के हालात को भयावह बताया है। डॉ अरुण कुमार ने कहा है कि बिहार की स्थिति अब राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का संकेत दे रही है। अरुण कुमार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बिहार के राज्यपाल से यह मांग की है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
डॉ अरुण कुमार ने कहा है कि बिहार की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है ऐसे में नीतीश सरकार को बने रहने का हक नहीं है. राज्यपाल को चाहिए कि वह नीतीश सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की सिफारिश पर राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा करें. भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार की माने तो बिहार में कोरोना के नाम पर केवल सरकारी लापरवाही सामने आ रही है ऐसे में इस मौजूदा सरकार के रहते इस महामारी से निपटना मुश्किल है.
अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में कोरोना महामारी वर्तमान सरकार से सम्भल नहीं रही है। जैसे बाढ़ इनके लिए कमाई का साधन था। वैसे ही कोरोना महामारी भी लूट का साधन बन गया है। कोरोनो से ज्यादा कैंसर, टीबी आदि बीमारी से मौतें हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है। अस्पताल में मरीज आॅक्सीजन के बिना मर जा रहे हैं। स्थिति यह हो गई कि आज कोई लाश उठाने वाला नहीं है। सारा क्वारंटाइन सेंटर फ्लाॅप कर गया है। फर्जी कोरोना जाँच के आँकड़े दिए जा रहे हैं। राज्य में जहाँ प्रति एक लाख पर सिर्फ 313 कोरोना जाँच हो रही है तो वहीं राष्ट्रीय आंकड़ा प्रति एक लाख पर 979 है। इससे भी पता चलता है कि बिहार में कितनी गंभीर स्थिति है। एक आदमी तीन बार जाँच कराता है और हर बार रिपोर्ट में अन्तर रहता है। इसलिए मैं राज्यपाल से अनुरोध करूगाँ कि वो बिहार सरकार को बर्खास्त करने की अनुशंसा करें।