दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Jul-2020 07:14 AM
PATNA : निजीकरण की तरफ कदम बढ़ा चुके भारतीय रेलवे ने देश भर के 109 रूट पर निजी ट्रेन दौड़ने आने की तैयारी की है। बिहार में 7 प्राइवेट ट्रेनें चलाने की तैयारी है जबकि सबसे ज्यादा मुंबई में 17, दिल्ली में 16 निजी ट्रेनें रोजाना अलग-अलग शहरों के लिए चलेंगी।
इसके अलावे हावड़ा से 9, मध्य प्रदेश से 6, राजस्थान में बिहार के बराबर 7, गुजरात और झारखंड में दो-दो हरियाणा और पंजाब में एक-एक निजी ट्रेनें चलेंगी। दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों से 45 निजी ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन भी निकाल दिया है और अगले 6 से 8 महीने में फाइनेंसियल बिट्स निकाले जाने की संभावना है। रेलवे ने जिन निजी ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है उनमें कम से कम 16 कोच होंगे। ट्रेन के लोकोपायलट और गार्ड्स रेलवे की तरफ से मुहैया कराए जाएंगे और सेफ्टी क्लीयरेंस भी रेलवे ही देगा।
बिहार में कुल 7 जोड़ी ट्रेनें निजी सेक्टर के जरिए चलाई जाएंगी। जिन शहरों से निजी ट्रेनें चलेंगी उन्हीं शहरों में अलग-अलग जगहों से उतनी ही ट्रेनें वापस भी आएंगी। निजी सेक्टर के जरिए ट्रेन परिचालन की शुरुआत अगले साल होनी है जिसके लिए रेल मंत्रालय ने यह पूरी तैयारी की है।